फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कर्नल अरुण कैंथला बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष

Sat, 09 Mar 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम गोपाल को सचिव और अजय को कोषाध्यक्ष की कमान
विज्ञापन

सोलन में परिषद के हुए वार्षिक चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारत विकास परिषद सोलन के वार्षिक चुनाव हुए, जिसमें कर्नल अरुण कैंथला को परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं डॉ. राम गोपाल शर्मा सचिव और अजय ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव की देखरेख के लिए हिमाचल प्रांत से आरएस सक्सेना और वीरेंद्र सहगल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। कर्नल अरुण कैंथला ने कहा कि भारत विकास परिषद सोलन द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों से लगभग चार हजार लोग लाभांवित हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. राम गोपाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट एवं लेखाजोखा प्रस्तुत किया। जिसमें बताया कि परिषद ने वर्ष 2023-24 में अभूतपूर्व कार्यक्रम करवाए इनमें प्रांतीय कार्यशाला, तुलसी वितरण, पौधरोपण, तीन राहत वितरण कार्यक्रम, शाखा व प्रांत स्तरीय भारत को जानो एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरुवंदन छात्र अभिनंदन, बालिका छात्रवृति, अन्नपूर्णा कार्यक्रम, रामोत्सव, मातृ शक्ति संवाद समेत अन्य कार्यक्रम शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. सत्यव्रत भारद्वाज, अशोक टंडन, डॉ. मुकेश प्रभाकर, डॉ. एपी सिंघल, डॉ. महेंद्र शर्मा, डॉ. उत्तम चौहान, ब्रिज मोहन सरकेक, नरेश गुप्ता, नीलम शर्मा, दीपांजलि शर्मा, अन्नपूर्णा ममगाई, डॉ. रजनी प्रभाकर, डॉ. हरमीत, उमा टंडन, रंजन महाजन, राम अवतार तिवारी, सूरज प्रकाश पाल, डिंपल शर्मा, मोहिंद्र ठाकुर, दीपक कंवर समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें