फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी ने कामगारों के लिए गेट किया बंद

विज्ञापन
बद्दी श्रम कार्यालय परिसर में कामगार कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बागवानियां स्थित मोटर साइकिल के पार्ट्स बनाने वाली हेमा इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधकों ने कामगारों के लिए गेट बंद कर दिया है। इससे दर्जनों कामगार बेरोजगार हो गए हैं। यह कंपनी टीवीएस के लिए जॉब वर्क करती है।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने इस बारे में श्रम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर श्रम अधिकारी को लिखित रूप में अवगत करवाया। इस पर श्रम अधिकारी ने कामगारों और कंपनी प्रबंधकों के बीच समझौता वार्ता रखी, लेकिन कंपनी संचालक के न पहुंचने के कारण वार्ता नहीं हो पाई।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल, कार्यालय सचिव राजू भारद्वाज, खेम राज विक्की, कामगार अंजू देवी, आशा देवी, शीला देवी, उर्मिला, रुकसाना, जया, पूजा, सलमा, राम आसरे, हीरावती, हरभजन, इंद्रजीत, पूनम, प्रोमिला, गुड़िया और लता देवी ने श्रम कार्यालय के बाहर कंपनी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कामगारों का कहना था कि बिना सूचना दिए ही गेट बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इस कारण उनके सामने राजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कहा कि कंपनी कामगारों का पूरा हिसाब चुकता करे या उन्हें वापस नौकरी पर रखे। अगर कंपनी संचालक कामगारों को साथ दोहरी नीति अपनाएंगे तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन और तेज करना पड़ेगा। उधर, श्रम अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा ने बताया कि 27 फरवरी को कंपनी संचालकों की कामगारों के साथ समझौता बैठक बुलाई गई है। इस दौरान कामगारों की समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें