दिग्गल स्कूल की नई स्कूल प्रंबधन समिति अध्यापकों के साथ- स्रोत- स्कूल।
दिग्गल स्कूल में नई स्कूल प्रबंधन समिति का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में नई शिक्षा नीति में तहत क्लस्टर स्तर पर नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य नरेश धीमान के साथ अकादमिक स्टाफ के सदस्य प्रवक्ता कुलवंत सिंह, विजेंद्र कुमार, पूनम जोशी और पूजा भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से मनीष शर्मा को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दिग्गल से शिक्षा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। नवगठित समिति में प्रधानाचार्य नरेश धीमान को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों में सीएचटी मोहन लाल, प्रवक्ता देवराज, सुनील कुमार, खेमचंद, रमा शर्मा, रीना, सुमन देवी, अनुपमा, उर्मिला शर्मा, कृष्णा देवी, रीता देवी, मीना देवी, सतीश कुमार, सोनिया, कल्पना और भावना देवी को शामिल किया गया। बैठक का समापन सभी सदस्यों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया। प्रधानाचार्य नरेश धीमान ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा, पारिवारिक संस्कारों और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक का समापन सभी सदस्यों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।