पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निपटारा का किया जाएगा निपटारा
बीबीएन से भी पूर्व सैनिक और वीर नारियां पहुंचेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सोलन में सिख रेजिमेंट की ओर से शनिवार को एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निपटारा भी किया जाएगा। जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को व्हीलचेयर और अन्य सामान भी दिया जाएगा। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने बताया कि इस रैली में बीबीएन से भी सैकड़ों संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां शामिल होंगी। उनके जाने की व्यवस्था बस द्वारा की गई है। एक बस रामशहर से तथा एक बस नालागढ़ पूर्व सैनिक। सामुदायिक भवन से जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रैली में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। जो पूर्व सैनिक व वीर नारी इस रैली में भाग लेना चाहते हैं, वे अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली का लाभ उठाएं।