बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने कैलाश बिहार क्षेत्र में संदिग्ध और बीमार अवस्था में मिले व्यक्ति को चिकित्सीय परीक्षण के बाद मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास केंद्र शिमला भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कैलाश बिहार क्षेत्र में व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। पूछताछ में वह अपना नाम, पता अथवा अन्य कोई पहचान संबंधी जानकारी देने में पूर्णत: असमर्थ रहा। व्यक्ति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बद्दी के चिकित्सा केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं पाया गया। एसडीएम के आदेश के बाद व्यक्ति को उपचार, देखभाल और पुनर्वास के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास केंद्र शिमला भेजा गया।