चार दिन आईजीएमसी में चला इलाज, नहीं बच सकी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल कंडाघाट
के गौड़ा गांव में जहरीला पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने 31 अक्तूबर को गलती से जहरीली दवा खा ली थी। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। इलाज के दौरान 4 नवंबर को उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान वीरेंद्र निवासी गांव गौड़ा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। आईजीएमसी शिमला से पुलिस थाना कंडाघाट को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने नशे की हालत में किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। जांच के दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें किसी प्रकार के शक का इजहार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।