फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में खेलो इंडिया सेंटर ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोयला में दो दिवसीय मेला संपन्न
विज्ञापन

महिला कबड्डी में गोयला विजेता

विधायक राम कुमार ने बांटे पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। गोयला पंचायत में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में गोयला ने पट्टा को पराजित कर ट्रॉफी जीती। पुरुष वर्ग में 40 किलोग्राम श्रेणी में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीम ने युवा क्लब भागुड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। विवेक को सर्वश्रेष्ठ रेडर और प्रीत को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर घोषित किया गया।
50 किलोग्राम वर्ग में रामशहर की टीम ने ट्राई ब्रेकर में किरतपुर को मात देकर खिताब जीता। इस वर्ग में लकी को सर्वश्रेष्ठ रेडर और बिट्टू को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का खिताब दिया गया। 55 किलोग्राम वर्ग में नानकपुर की टीम ने यूथ क्लब लेही को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस वर्ग में आयुष को सर्वश्रेष्ठ रेडर और अभी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गोयला और छमकड़ी स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। छमकड़ी स्कूल के बच्चों ने फनी लेजी और पंजाबी नृत्य किया। तानिया सखियों और भव्या ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। गोयला स्कूल के समर, आरती और साथियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। समीक्षा और साथियों ने गिद्धा, मन्नत कायल ने एकल गायन, कनिका व सखियों ने हरियाणवी नृत्य और तानिया व सखियों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें