फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चित्रकला में ममता और नारा लेखन में अंजली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल मानपुरा में एक्टिविटी प्रॉप्टिंग ग्रीन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में एक्टिविटी प्रॉप्टिंग ग्रीन स्कूल की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अदित कंसल द्वारा की गई। इसके तहत बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी समिति के सदस्य तनुजा, सीमा और सुनीता कुमारी ने हरित विद्यालय को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर पर चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौवीं की ममता ने प्रथम और दसवीं की अंजली ने दूसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में दसवीं की अंजली प्रथम और नौवीं की आंचल दूसरे स्थान पर रही। ग्रीन लैंडस्केपिंग के तहत विद्यालय परिसर में वायु की गुणवत्ता में सुधार और सुखद शिक्षण वातावरण का निर्माण करने के लिए कुछ गमलों में पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें