फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेडिकल बिलों के लिए बजट का प्रावधान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल में स्टाफ की कमी पूरा करने की मांग
बद्दी-पिंजौर फोरलेन निर्माण न करने पर जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की नालागढ़ इकाई की बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर को उनका पूरा एरियर अदा करने पर सरकार का आभार जताया। इसके साथ ही पेंशनर में इस बात का रोष भी पाया कि वर्षों बीतने पर पर भी मेडिकल बिलों की अदायगी नहीं की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष नरेश घई ने की।
विज्ञापन

उन्होंने पेंशनरों का बकाया एरियर जल्द अदा करने के साथ ही सरकार से अनुरोध है कि जब भी डीए की घोषणा करती है तो उसी समय निगमों और विभिन्न बोर्डों के लिए भी साथ ही घोषणा की जाए। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से बकाया 13 फीसदी डीए का भुगतान भी एकमुश्त जारी करे। महासचिव कैलाश राणा ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में स्टाफ की बहुत कमी है। इस कारण पेंशनर और सीनियर सिटीजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालागढ़ क्षेत्र के घाटों पर अंधाधुंध खनन हो रहा है। इससे खड्डों का जल स्तर नीचे चला गया है। बद्दी नालागढ़ फोरलेन का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। फोरलेन के टेंडर को खोलने की तिथि को 10 बार सरकाया गया है। फोरलेन के अधूरे काम के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। दस कारण जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। बैठक में महासचिव कैलाश राणा, बक्शी राम, दिलेल सिंह, मनसा राम, यशपाल रनोट, लाजवंती, निर्मल पूरी, तीर्थ चंद, प्रेम चंद, राजिंद्र शर्मा, राम चंद, राम नरेश गुप्ता, हरदित सिंह, ठाकुर सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें