फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेजर डेराबाबा नानक ने जीता ढांग उपरली का दंगल

Thu, 22 Feb 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
ढांग उपरली में दंगल प्रतियोगिता में दावपेच लगाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में जस्सा पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन

दोनों पहलवानों को दिया गया 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। ढांग उपरली गांव में चार गांव के लोगो ने दंगल प्रतियोगिता कराई। जिसका फाइनल मुकाबला मेजर डेराबाबा नानक और जग्गा पहलवान पठानकोट के बीच हुआ। जिसमें मेजर डेरा बाबा नानक विजेता रहा। विजेता पहलवान को 41,000 व उप विजेता को 30,000 का नकद पुरस्कार दिया। इसके अलावा छोटी माली में होशियारपुर के सद्दाम ने बडोवाल के जस्सा को पटकनी दी। सद्दाम को 25,000 और जस्सा को 16,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में एक विशेष कुश्ती भी हुई जो रेजा ईरान व बागवानियां के शुभम के बीच हुई। यह प्रतियोगिता की सबसे रोमांचक कुश्ती थी। निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान एक दूसरे को पटकनी नहीं दे पाए जिस पर अंकों के आधार पर रेजा ईरान को विजेता घोषित किया। दोनों पहलवानों को 21,000 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से पांच लाख रुपये की दंगल प्रतियोगिता कराई गई जिसमें हिमचाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दिल्ली के 200 पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। दंगल कमेटी की ओर से उपप्रधान रामलोक, विक्रम चौधरी, हरपाल सिंह, दीदार खान, हिम्मत सिंह, सतनाम सिंह, रणजीत सिंह, नंबरदार मोती सिंह, मास्टर सदा राम, हरबंस सिंह, सतनाम सिंह, साद राम, मोहन सिंह, मनी सिंह, सतपाल सिंह, ट्रक सोसायटी के कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिहं सोनू ने पहलवानों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें