फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मैनू लहंगा लेदे महंगा जा मरजाणेयां, पर खूब नाचे दर्शक

Fri, 06 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती बालीवुड गायिका हिमांशी तंवर । संव
विज्ञापन
बॉलीवुड गायिका हिमांशी तंवर के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

ठोडो मैदान में हिमाचल उत्सव की पांचवीं संध्या आयोजित
आपदा प्रबंधन की टीम ने भी नुक्कड-नाटक से जागरूक किए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल उत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या बालीवुड गायिका हिमांशी तंवर और लोक गायक राज शर्मा के नाम रही। हिमांशी तंवर के हिंदी पंजाबी नगमों ने पंडाल में मौजूद और बाहर खड़े दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मेरे रश्मे कर्म, मैनू लहंगा लेदे महंगा जा, कोठे ता माहियां मिलना तो मिल आके समेत कई प्रस्तुतियां दीं। हिमांशी के बाद राज शर्मा के कार्यक्रम में हिमाचली नाटियों का खूब जादू चला। पांचवीं संध्या में गायक सोनू, दूरदर्शन के कलाकार केके भारद्वाज, नवोदित गायक बिन्नी बोबी, नितिन कौशल, अनूप चांगटा, रंजना और हंसराज का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। कार्यक्रम में डॉ संजय अग्रवाल और उनकी पत्नी सविता अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंबुशा ग्रुप के अमित प्रताप सचदेवा, जीनियस ग्लोबल स्कूल की नीति शर्मा, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने शिरकत की।
विज्ञापन

युवा मंडल के संस्थापकों में पंकज सूद, मुकेश शर्मा और कीर्ति कौशल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सोलन नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, ईशा पराशर सूद, संतोष ठाकुर, विजय ठाकुर, दीपा, रजत थापा तथा सोलन अस्पताल की ईएनटी सर्जन मोनिका सूद मौजूद रहीं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आपदा जागरूकता के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रदर्शित किया गया। नाटक के माध्यम से आपदा की स्थिति में क्या करना चाहिए इसके बारे में कुनिहार से आए सांस्कृतिक दल ने जागरूकता फैलाई। कुनिहार के इस दल का कार्यक्रम भी खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें