फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ से सोलन घूमने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 06 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर में दुर्घटनाग्रस्त माेटरसाइकिल। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर के समीप दो सड़का के समीप डिवाइड से टकराई बाइक
विज्ञापन

लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। हादसा धर्मपुर के समीप दो सड़का के समीप पेश आया। जिसमें एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार नालागढ़ के गांव किशनपुरा से बाइक चालक दिनेश पुत्र जगन्नाथ अपने दोस्तों के साथ सोलन घूमने आया था। इस बीच जब वह बाइक लेकर धर्मपुर के समीप दो सड़का पहुंचा तो बाइक से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। इसमें चालक को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जबकि बाइक पर सवार युवक निखिल कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव किशनपुरा को मामूली चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें