फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: देहरादून से गिरफ्तार किया चिट्टे का मुख्य सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

चंडीगढ़ का रहने वाला है सन्नी,कोर्ट से छह दिन का रिमांड मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोलन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले में संलिप्त मुख्य चिट्टा सप्लायर सन्नी कुमार निवासी मौली जागरां, चंडीगढ़ को देहरादून उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ट्रैक किया।
पुलिस जानकारी के अनुसार इस मामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जो पुलिस हिरासत रिमांड पर चल रहा है। रिमांड के दौरान जब आरोपी से गहन पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि बरामद किया गया चिट्टा उसने चंडीगढ़ के संदीप उर्फ सन्नी से खरीदा था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच में इस बात की पुख्ता पुष्टि हुई कि गिरफ्तार आरोपी और चंडीगढ़ का सप्लायर लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई बार सन्नी से हेरोइन खरीदकर ला चुका था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सन्नी कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसकी छह दिन की पुलिस रिमांड हासिल की है।
विज्ञापन


सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी पुलिस
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और ड्रग्स की आपूर्ति से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और मुख्य स्रोतों का पता लगाना है। इसके साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें