फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहीद सिकंदर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीद सिकंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते एक्स सर्विस लीग सदर धर्मपुर इकाई के पदा​धिकारी व सद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। एक्स-सर्विस लीग सदर सोलन की धर्मपुर इकाई के सदस्यों ने सूबेदार मेजर सचिदानंद शर्मा (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में शहीद सिपाही सिकंदर के शहीदी दिवस के अवसर पर बोहली स्थित उनके शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार, पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीद को नमन किया। शहीद सिकंदर सिंह 10 जून 2000 में कश्मीर के राजौरी में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे, तब से लेकर आज तक हर वर्ष उनकी याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें