फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में गोदाम से चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में साबुन, टॉफी, कलर डाई की पेटियों पर किया था हाथ साफ
विज्ञापन

परवाणू पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर जांच की थी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू के एक गोदाम से फरवरी में हुई चोरी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कालका क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने परवाणू के एक होलसेलर कारोबारी की शिकायत पर की है। जिसमें उसने बताया था कि उसके गोदाम से साबून, टॉफी, कलर डाई, हारपिक, कंफेशनरी की पेटियां चोरी हो गई हैं, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 26 फरवरी 2024 को मनोज गोयल निवासी मुख्य बाजार कालका जिला पंचकुला हरियाणा ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सेक्टर एक परवाणू में इसका गोदाम है। जिसमें उसने साबुन, टॉफी, कलर डाई, हारपिक, कंफेशनरी का सामान रखा हुआ है। 13 फरवरी 2024 की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने गोदाम की खिड़कियां तोड़कर अंदर से 7 पेटियां डिटॉल साबुन, 05 पेटियां गोदरेज कलर (डाई), 05 पेटियां कंफेशनरी चोरी की हैं। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 35000 रुपये है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें पाया कि आरोपियों ने उक्त चोरी हुए सामान को खेड़ा सीता राम कालका में एक अज्जु नामक व्यक्ति की दुकान में बेचा था, जिस पर थाना परवाणू की पुलिस टीम ने अजय कुमार उर्फ अज्जु पुत्र रतन लाल निवासी कालका की दुकान में दबिश दी और चोरी हुए सामान को उसकी दुकान से बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अजय कुमार ने बताया था कि 26 फरवरी को खेड़ा सीता राम का रहने वाला राहुल उर्फ पउवा इसकी दुकान में आया, जिसने इसे बताया कि यह होलसेल में साबुन व अन्य सामान की फेरी लगाने का काम करता है। यह उसे कम कीमत पर सामान दे देगा, लालच में आकर उसने उक्त व्यक्ति से सामान खरीद था। मुख्य आरोपी राहुल को जब इसका पता चला तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी जगह बदलता रहा। जिसे पुलिस ने अब कालका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जिससे गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह मुंबई चला गया था वहीं रह रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में वर्ष 2022 में चोरी का एक मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें