कुनिहार में शिव तांडव गुफा मंदिर में शिवरात्रि कार्यक्रम को लेकर बैठक करते हुए। स्रोत: कमेटी।
- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
बैठक में शिवमहापुराण कथा सहित कई धार्मिक आयोजनों पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर शिव तांडव गुफा में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान राम रतन तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस वर्ष 15 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर शिव महापुराण कथा का विशेष आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा के वाचक पंडित बलवंत शांडिल (ग्राम दोची) होंगे। इसके अतिरिक्त रुद्राभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण जैसे धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर भी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। समिति ने संकल्प लिया कि पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक मर्यादा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजन को शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता होंगे इंतजाम
महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए समिति ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने पर जोर दिया है। बैठक में स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। यातायात नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन के लिए विशेष स्वयंसेवियों की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।