फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर महादेव पुल क्षतिग्रस्त किया बंद

Mon, 22 Apr 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़-पंजेहरा सड़क पर महादेव खड्ड पर बने पुल में पड़ी दरारे। संवाद
विज्ञापन
अब वाहन 7 किमी अतिरिक्त सफर कर बोदला खड्ड से निकल रहे पंजेहरा
विज्ञापन

दभोटा में पहले ही 10 माह से पुल पड़ा है बंद, चालकों के लिए परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट-मनाली मार्ग पर महादेव खड्ड पर बने पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद उसे बंद कर दिया है। जिससे अब नालागढ़ से पंजेहरा जाने वाले वाहनों को 7 किमी अतिरिक्त सफर तय करना होगा। वाहन अब वाया नसराली बोदला होते हुए दुगरी निकलेंगे।

महादेव के लोगों को रविवार रात को पता लगा कि पुल वाहन चलने के साथ काफी लचक रहा है तो उन्होंने इसकी सूचना राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मौके पर पाया पुल का एक पिलर डैमेज हो गया है। जो कि रिपेयर हो सकता है। लेकिन अभी चुनाव आचार संहिता के चलते इसे मरम्मत कर दुरुस्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इस पुल के बंद होने से अब वाहनों को 7 किमी ज्यादा घूम कर जाना पड़ रहा है। वाहनों को पंजेहरा से दुगरी होते हुए बोदला खड्ड पर बने पुल पार करके नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर नसराली निकलेगा। भरतगढ़ पुल पहले टूटा हुआ है वह 10 माह बीत जाने के बाद ठीक नहीं हुआ और अब नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर महादेव पुल के क्षतिग्रस्त होने से बंद हो गया। वाहन चालक बोदला पुल से होकर तो आएंगे लेकिन यह रास्ता काफी तंग है और बड़े वाहन इस रास्ते में फंसेंगे जिसके चलते जाम लगेगा।
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि इस पुल पर 25 पिलर हैं जिसमें एक पिलर डैमेज हुआ है। इस पिलर को रिपेयर किया जा सकता है। जिसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को लिखा। उन्होंने ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद पुल को निरीक्षण किया था। निरीक्षण करने के बाद नालागढ़ के एसडीएम, डीएसपी व विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद इस पुल को सुबह 10:30 बजे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। चुनाव आयोग अनुमति दे देता है तो इसे चार दिन के भीतर दुरुस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें