फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद बद्दी पर कांग्रेस का कब्जा, मदन लाल तीसरी बार बने अध्यक्ष

Fri, 22 Jan 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद बद्दी पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के वार्ड नंबर सात के प्रत्याशी  मदन लाल चौधरी तीसरी बार अध्यक्ष बने हैं। जबकि वार्ड नंबर दो से कांग्रेस की प्रत्याशी मोनिका कौशल उपाध्यक्ष बनीं।
विज्ञापन


भाजपा की वार्ड आठ की प्रत्याशी सुषमा बैठक में उपस्थित हुईं जबकि भाजपा के दो व एक निर्दलीय प्रत्याशी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। एसडीएम हरिकेश मीणा की देखरेख में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चयन के लिए दोपहर बाद तीन बजे बैठक शुरू हुई। जिसमें वार्ड नंबर सात से चौधरी मदन लाल, दो से मोनिका कौशल, तीन से नरेंद्र दीपा, चार से बंत सिंह, आठ से सुषमा व नौ से सतवीर कौर ने भाग लिया।

एक घंटा इंतजार करने के बाद चयन प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए बंत सिंह ने चौधरी मदन लाल का नाम का प्रस्ताव रखा और सतबीर कौर ने उसका समर्थन किया। एक ही नामांकन होने के कारण   मदन लाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर दो से मोनिका कौशल के नाम का प्रस्ताव नरेंद्र दीपा ने रखा। जिसका समर्थन बंत सिंह ने किया। बाद में बाजे गाजे के साथ नगर परिषद परिसर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने रैली निकाला। विधायक राम कुमार ने कहा कि अध्यक्ष पद का दावा करने वाली भाजपा के पाले में मात्र दो ही पार्षद रहे हैं।
विज्ञापन


 वार्ड नंबर आठ की पार्षद सुषमा ने कांग्रेस को समर्थन किया है। जबकि वार्ड नंबर छह की प्रत्याशी भी कांग्रेस की है वह किसी कारण से बैठक में नहीं आई हैं। राम कुमार ने बताया कि भाजपा प्रदर्शन पिछले कार्यकाल से भी फीका रहा। जिस महागठबंधन की बात भाजपा कर रही थी उसे जनता से पूरी तरह से नकार दिया है।

इस मौके पर विधायक राम कुमार, भजन चौधरी, भूपेंद्र कौर, सुरजीत चौधरी, गुरमीत सिंह, धर्मपाल, पूर्व पार्षद संजीव कुमार, ट्रक यूनियन के महासचिव जगदीश, पूर्व उपाध्यक्ष करनैल, जुगल किशोर, सुशील कुमार, रमन कौशल, लवली कौशल, विशेषर शर्मा, कमल नयन, गुरचरण सिंह चन्नी समेत गणमान्य लोग उपस्थित हुए। उधर, भाजपा दून मंडल के प्रवक्ता तरसेम चौधरी ने बताया कि राजनीतिक दबाव बना कर उनकी पार्षद को बैठक में बुलाया गया। वह भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें