नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा माली के पहलवानों को पकड़ी पहनाते हुए- स्रोत- ग्रामीण।
पंच पीर दरबार घनसोत में आयोजित दंगल के बरठीं के शुभम को दी मात
दंगल 50 पहलवानों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। घनसोत स्थित पंच पीर दरबार में आयोजित एक विशाल दंगल प्रतियोगिता में गरजा के लकी पहलवान ने माली का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में लक्की ने बरठीं से शुभम को हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कमेटी की ओर से 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। दंगल प्रतियोगिता में कुल 50 पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान विधायक हरदीप बावा ने कहा कि घनसोत में स्थानीय लोग हर साल वसंत पंचमी के दूसरे दिन इस दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से करते हैं। यहां पंच पीर के दरबार से लोग अपने पशुधन और फसलों की रक्षा की कामना करते हैं। इस साल प्रतियोगिता का कुल पुरस्कार राशि दो लाख रुपये रखी गई थी। इस भव्य आयोजन में प्रेम चंद, इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, देविंद्र सिंह, काला पंच, गुरमीत सिंह, राजेश, तारा, दर्शन सिंह, रविंद्र कौशिक, गुरनाम सिंह, मक्खन सिंह, मोनू, गोपाल, सोनू, विरेंद्र, पीरू, लाभ सिंह, उदय सिंह, गुरदेव, तरसेम, संदीप, मोहन सिंह, आशु राणा, मनु, हरिओम, चमन, बंत सिंह, जोगिंद्र, ज्ञानचंद समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।