शहर के पुराने बस स्टैंड के पास लगी किसान जनता मंडी। संवाद
सोलन मंडी में आलू सस्ता, शिमला मिर्च महंगी, पंजाब से आ रही खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कृषि उपज मंडी सोलन और पुराने बस स्टैंड में रविवार को किसान-जनता सब्जी मंडी में पंजाब से बड़ी मात्रा में सब्जियां पहुंची। बेमौसमी सब्जियों की अधिक मांग देखी गई, जबकि स्थानीय सब्जियां केवल गोभी और साग तक सीमित रही। मंडी में आलू सबसे सस्ता बिक रहा था, 15 रुपये प्रति किलो, जबकि शिमला मिर्च और भिंडी महंगी सब्जियों में शामिल थीं। किसान विजय शर्मा और मनोहर के अनुसार, गाजर 25 से 35 रुपये, मटर 40 से 50 रुपये, फूल गोभी 20 से 30 रुपये, पत्ता गोभी 30 रुपये, प्याज 40 से 50 रुपये, टमाटर 50 से 60 रुपये, बैंगन 60 रुपये, मूली 50 से 60 रुपये और मशरूम 25 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा था। जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 5 बजे से शुरू होने वाली इस मंडी में 15 से 20 किसान अपनी उपज बेचने आते हैं। स्थानीय लोग भी इस मौके का बेसब्री से इंतजार करते हैं और भारी संख्या में सब्जियों की खरीदारी करते हैं।