शहीद कैप्टन विजयंत थापर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यायल अर्की। संवाद
- फोटो : विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत बेभरिया में टीबी खोजी अभियान के तहत किया जा रहा एक्स-रे।
सीबीएसई बोर्ड होने पर छात्रों को बढ़ा रूझान, 30 अप्रैल तक जारी रहेगी प्रवेश प्रक्रिया
10वीं और 12वीं कक्षा के लिए एचीपी बोर्ड रहेगा लागू
योगेश शर्मा
अर्की (सोलन)। अर्की मुख्यालय में सीबीएसई बोर्ड लागू होने के बाद स्कूल में दाखिलों का क्रम लगातार जारी है। अब तक 781 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। सरकार के निर्णय के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र), शहीद कैप्टन विजयंत थापर कन्या विद्यालय और प्राथमिक पाठशाला अर्की को मर्ज कर एक ही संस्थान बनाया गया है, जो अब शहीद कैप्टन विजयंत थापर के नाम से संचालित होगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड लागू रहेगा, जबकि अन्य सभी कक्षाएं सीबीएसई के तहत संचालित होंगी। सीबीएसई बोर्ड की घोषणा के बाद अभिभावकों का रुझान सरकारी स्कूल की ओर बढ़ा है, जिसके चलते निजी स्कूलों से भी बड़ी संख्या में छात्र यहां दाखिला ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार 156 विद्यार्थियों ने अन्य स्कूलों से आकर प्रवेश लिया है, जिनमें 103 निजी स्कूलों और 53 सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं। इनमें अधिकतर दाखिले 12वीं कक्षा में हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि पहली से तीसरी कक्षा तक बाल वाटिका प्राथमिक स्कूल में, चौथी से आठवीं तक कन्या विद्यालय में और नौवीं से 12वीं तक छात्र विद्यालय परिसर में कक्षाएं संचालित होंगी। हालांकि, तीनों संस्थान एक ही परिसर में एकीकृत रूप से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 382 छात्राएं और 392 छात्र प्रवेश ले चुके हैं, जबकि वीरवार को 7 और दाखिले हुए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।