उपायुक्त ने स्थान और तिथियां कीं तय, लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में अब एलपीजी गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं को घरद्वार पर मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को यह जानकारी भी पहले से होगी कि उनके क्षेत्र में गैस की आपूर्ति किस तिथि को की जाएगी। इसे लेकर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने गैस एजेंसियों के लिए रूट चार्ट की अधिसूचना जारी कर दी है।
गर्ग गैस एजेंसी कसौली का रूट चार्ट
अधिसूचना के अनुसार मैसर्ज गर्ग गैस एजेंसी कसौली द्वारा कसौली क्षेत्र (लोअर मॉल, बस अड्डा, मोरिस होटल व आसपास के क्षेत्र, राजेंद्रा लाइन, सदर बाजार, लोअर बाजार, अप्पर मॉल व मंकी पॉइंट) में प्रत्येक माह की 1, 4, 13 और 22 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।
सुबाथू, नयानगर, थड़ी, टिक्करहट्टी और रडियाणा में प्रत्येक माह की 3 और 25 तारीख, धर्मपुर, सिहारड़ी, बंगाला कॉलोनी, सुबाथू रोड और रौड़ी में 8, 12, 20 और 28 तारीख को आपूर्ति होगी। साईं, कडोन, बशोलू और हरिपुर में 2, 11 और 23 तारीख, जगजीतनगर, शक्तिनगर, टिक्करहट्टी और छाबल में 4, 14 और 21 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।
डगशाई, चेरिंग क्रॉस और अन्हेच में 6 और 16 तारीख, चंडी, गोयला, बनलगी और पट्टा में 13 और 17 तारीख, नालवा, आर एंड टी विंग, मशोबरा, नाहरी, मनौण, सलॉटर हाउस और किम्मूघाट में 10, 17 और 28 तारीख को गैस आपूर्ति होगी।
इसके अतिरिक्त जाबली, सनवारा और कोटी में 5 और 16 तारीख, कुमारहट्टी, बड़ोग, जोहड़जी, भोजनगर और बोहली में 9 और 29 तारीख, कुठाड़, रामपुर, अप्पर गागुड़ी और लोअर गागुड़ी में 15 और 27 तारीख को गैस वितरित की जाएगी।
विकास गैस एजेंसी परवाणू का शेड्यूल
मैसर्ज विकास गैस एजेंसी परवाणू द्वारा जाबली, दत्यार और कोटी में प्रत्येक माह के पहले मंगलवार, अंबोटा और बालिका मंदिर क्षेत्र में दूसरे मंगलवार, आइसरगेट और सेक्टर-1ए में तीसरे मंगलवार तथा धाग्गर, मेहलो और मंझोल में चौथे मंगलवार को गैस वितरित की जाएगी।
इसी प्रकार सेक्टर-04 में पहले और तीसरे बुधवार, चडयार, बदोनीघाट, नारायणी, बड़ोग, प्राथा, नभोह, कमलोग, कंडोल और बदोनीघाट में चौथे बुधवार को आपूर्ति होगी। परवाणू सेक्टर-1 और ऊंचा परवाणू में पहले वीरवार, टकसाल, पट्टा, कोटबेजा और जोहड़जी में दूसरे वीरवार, सेक्टर-1, ऊंचा परवाणू और जंगेशु में तीसरे वीरवार तथा सेक्टर-02, 05, नरयाल, टिक्करी और जंगेशु में चौथे वीरवार को गैस वितरित की जाएगी।
मां दुर्गा गैस एजेंसी परवाणू
अधिसूचना के अनुसार मैसर्ज मां दुर्गा गैस एजेंसी परवाणू द्वारा कोटी, जाबली, दत्यार और चक्की मोड़ में प्रत्येक सप्ताह बुधवार और वीरवार, मसूलखाना, टकसाल, बरोटीवाला और हरिपुर में प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को गैस वितरित की जाएगी। बरोटीवाला और हरिपुर में मंगलवार, वीरवार, शनिवार और रविवार, बनासर और कामली में मंगलवार और बुधवार तथा गैंगहट, गडयार और चम्मो में भी प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और बुधवार को गैस आपूर्ति की जाएगी।