फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भगवान राम ने किया बाली का वध, सुग्रीव को मिला उसका राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री जगदंबा रामलीला मंडल ने गंज बाजार किया रामलीला का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्री जगदंबा रामलीला मंडल ने गंज बाजार सोलन में रामलीला के कई दृष्यों का मंचन किया गया। सबसे पहले मां काली की झांकी निकाली गई। इसमें रक्तबीज राक्षस का संहार दिखाया गया। इसके बाद बाली वध की लीला प्रस्तुत की गई।
भगवान राम सीता माता की तलाश में किष्किंधा पहुंचते हैं। यहां उनकी हनुमान से मुलाकात होती है। हनुमान जी राम और लक्ष्मण जी को अपने कंधों पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले जाते हैं। सुग्रीव और राम की मित्रता की सुंदर लीला दिखाई गई। सुग्रीव ने राम को बताया कि उसका भाई बाली उसे उसके राज्य से बाहर निकालकर उसकी पत्नी पर अधिकार कर चुका है। राम सुग्रीव को बाली से युद्ध करने के लिए भेजते हैं। इस बीच राम बाली का वध कर देते हैं। इसके बाद बाली का राजतिलक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा उप महापौर मीरा आनंद, रेखा साहनी, रजनी राजपूत, अमरदीप पांजा, संजय मलिक, अनिल कुमार और सुरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। श्री जगदंबा रामलीला मंडल के निर्देशक हरीश मारवाहा, सह निर्देशक कुलदीप रावत, प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ संयोजक मुकेश गुप्ता और सचिव गुरुशरण सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें