फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मंदिरों में लगे भगवान भोले के जयकारे

विज्ञापन
धर्मपुर में मंदिर में ​शिव भगवान की पूजा करते हुए भक्तजन संवाद
विज्ञापन
सावन के सोमवार को देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

भांग, धूतरा, बेलपत्र अर्पित कर की पूजा
भगवान से सुख-शांति और स्वस्थ रहने की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के मंदिरों में सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे। एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जटोली में भी श्रद्धालु लाइनों में लगे रहे। बम-बम भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन

सोमवार को तेज बारिश में श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। उन्होंने भांग, धतूरा, बेलपत्र और अन्य चीजें अर्पित कर पूजा की। इस दौरान भागवान शंकर से सुख-शांति और स्वस्थ रहने की कामना भी की। कई भक्तों ने उपवास भी रखा। दोपहर बाद मंदिर परिसर में भक्तों ने भजन-कीर्तन किया। भगवान की महिमा का गुणगान भी किया। देर शाम तक इसी तरह का माहौल मंदिर परिसर में बना रहा। भक्तिमय माहौल के बीच लोगों का दिन कटा। सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर, शिव मंदिर पट्टामोड़, शिव मंदिर सलोगड़ा समेत सुबाथू, कुनिहार, अर्की, परवाणू, बीबीएन के मंदिरों में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें