फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्ची, दवा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लगी लंबी कतारें

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतारें। संवाद , ग्राउंड
विज्ञापन
ओपीडी में नंबर न बढ़ने से मरीज होते रहे परेशान, दो घंटे बाद भी नहीं आया नंबर
विज्ञापन

क्रस्ना लैब के बाहर भी कतारों में खड़े रहकर परेशान होते रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। पर्ची काउंटर, फीस, दवा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की पैर रखने की जगह नहीं थी। सबसे बदतर स्थिति मेडिसिन ओपीडी की रही, जहां टोकन सिस्टम पूरी तरह वेंटिलेटर पर नजर आया। मरीजों का आरोप है कि टेस्ट रिपोर्ट दिखाने तक के लिए उन्हें दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी के अलावा क्रस्ना लैब के बाहर भी भारी अव्यवस्था रही। यहां टेस्ट करवाने और रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों ने बताया कि अस्पताल में गाइडेंस काउंटर न होने के कारण उन्हें यह तक पता नहीं चल पाता कि कौन सी ओपीडी कहां है। यदि किसी कर्मचारी से रास्ता पूछो, तो वे सही जानकारी देने के बजाय पल्ला झाड़ लेते हैं। सुबाथू से आए पवन ने बताया कि वह ढाई घंटे से ओपीडी के बाहर टेस्ट रिपोर्ट दिखाने के लिए इंतजार कर रहे थे। उन्होंने सुबह 10 बजे टोकन नंबर 78 लिया था, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक भी टोकन नंबर 75 तक ही पहुंचा था। इससे पहले नंबर 55 चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि टोकन नंबर अचानक आगे-पीछे हो रहे हैं, जिससे स्थिति असमंजसपूर्ण बनी हुई है। चंबाघाट से आए बलदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग 10:30 बजे टोकन नंबर 130 मिला था, लेकिन उनके बाद पहुंचे कई मरीज उनसे पहले ओपीडी में भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि टोकन नंबर 55 लंबे समय से रुका हुआ है, जबकि अंदर मरीजों की आवाजाही लगातार जारी है।
कोट
सोलन अस्पताल में हर सप्ताह की शुरुआत (सोमवार) को मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। सभी डॉक्टर मरीजों को बेहतर सुविधा देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। ओपीडी के दौरान कभी-कभी आपातकालीन वार्ड से गंभीर मरीजों को जांच के लिए तुरंत भेजा जाता है, जिसके कारण टोकन नंबर आगे बढ़ने में थोड़ी देरी हो जाती है। सभी मरीजों को समान रूप से उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. राकेश पंवार,चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन

अस्पताल परिसर में भरा पानी, छाता तानकर पर्ची कटवाने को मजबूर हुए मरीज
सोलन। सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई तेज बारिश ने अस्पताल प्रशासन के ड्रेनेज और इंफ्रास्ट्रक्चर के दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश शुरू होते ही पर्ची काउंटर के चारों ओर पानी भर गया। हद तो तब हो गई जब पर्ची काउंटर के ऊपर बनी छत से पानी सीधे नीचे खड़े मरीजों पर टपकने लगा। स्थिति यह बन गई कि मरीजों को पर्ची कटवाने और फीस जमा करने के लिए काउंटर के आगे छाता तानकर खड़ा होना पड़ा। छत से गिरते पानी के कारण मरीजों को भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतारें। संवाद , ग्राउंड

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतारें। संवाद , ग्राउंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें