बद्दी में भारत विकास परिषद की बैठक में भाग लेते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारी – स्रोत- परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद (भाविप) की बद्दी शाखा की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। साथ ही अभियान की प्रगति की हर माह समीक्षा करने पर भी सहमति बनी।शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक अमरावती सोसायटी के क्लब हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष देवव्रत यादव ने की। इस दौरान परिषद के प्रांत महासचिव दीप कुमार आर्य ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया और वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों तथा परिषद के दायित्वों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तैयार करने और प्रत्येक माह कार्यकारिणी की नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रांत संपर्क प्रमुख नीरज गुप्ता, शाखा सचिव सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य सलाहकार सीडी मिश्रा, शाखा संपर्क प्रमुख दीपक ठाकुर, सुधीर सुमन और अजेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।