वाद विवाद में साक्षी व मीनाक्षी शर्मा ने मारी बाजी
दिग्गल काॅलेज में स्पीव के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल के निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा स्वीप एवं निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और महिला आरक्षण विधेयक 2023 विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में लोकसभा टीम व वाद विवाद में साक्षी व मीनाक्षी शर्मा विजयी रहीं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. सुनीता शर्मा ने प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर और उपस्थित समस्त स्टाफ सदस्यों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता के महत्व पर जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन प्रो. रीनू शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में तीन टीम शामिल हुईं जिनमें टीम लोकसभा, टीम राज्यसभा और टीम विधानसभा थी। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य थे। प्रो. रीनू शर्मा की स्वीप, निर्वाचन आयोग और चुनाव एवं मतदान प्रक्रियाओं और निर्वाचन से संबद्ध संवैधानिक प्रावधानों से संबंधित विभिन्न प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए। प्रतियोगिता में टीम लोकसभा विजयी रही जिसमें साक्षी शर्मा, अंजली बंगा और चांदनी शामिल रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में टीम साक्षी शर्मा और मीनाक्षी शर्मा विजयी रही। प्राचार्य ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया तथा मताधिकार के सही प्रयोग के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में आभार जताया।