फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्वाॅलिटी कांसेप्ट प्रतिस्पर्धा को लेकर हुई विस्तार से चर्चा

Sat, 21 Oct 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी सेंटर के अधिवेशन में भाग लेते हुए उद्योग पति और सेवानिवृत पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
क्यूसीएफआई बद्दी सेंटर का आठवां अधिवेशन संपन्न
विज्ञापन

अधिवेशन में 18 उद्योगों के प्रतिनिधि हुए शामिल
42 में से 34 को गोल्ड व 8 ने जीते रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। क्वालिटी सर्किल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बद्दी सेंटर का आठवां अधिवेशन संपन्न हुआ। चंडीगढ़ में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ क्यूसीएफआई बद्दी सेंटर के अध्यक्ष अजय पसरीचा, मुकेश जैन, अश्विनी शर्मा व तपन कुमार ने किया।
अधिवेशन में वर्धमान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने क्वालिटी कांसेप्ट के महत्व पर प्रकाश डाला। सेंटर अध्यक्ष अजय पसरीचा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में जिस उद्योग या व्यापार में क्वाॅलिटी कांसेप्ट पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह पिछड़ जाएगा। इसमें 42 टीमों ने भाग लिया जिनमें 34 को गोल्ड और आठ को सिल्वर मेडल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदत्त हितलाभों व अनुपालना के संबंध में निगम के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव ईएसआईसी ने अपना वक्तव्य रखा। अधिवेशन के बेहतरीन आयोजन के लिए गोदरेज इंडिया के सहायक प्रबंधक जोगिंद्र सिंह व सविजोत सिंह को सराहा गया। अधिवेशन में गोदरेज थाना के रिहानंद, जेएंडके कठुआ, वी-गार्ड काला अंब, वेबीटेक कॉरपोरेशन बद्दी, सिक्योर मीटर बद्दी, टीवीएस मोटर नालागढ़, एसएमएल इशू रोपड़, मिसेज बेक्टर लुधियाना, मान न्यूट्रिशन, भिवाड़ी राजस्थान, हेवल्स बद्दी व लुमिनस बद्दी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें