फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व, बाजारों में देर शाम तक रही रौनक

विज्ञापन
रामशहर में आज भी कायम है लोहड़ी मनाने की परम्परा लोहड़ी मागते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मुरारी मार्केट में कारोबारियों ने सामूहिक रूप से मनाया पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। शाम होते ही शहर के गली-मोहल्लों और बाजारों में पावन धूनी जलाई गई, जिसमें तिल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। लोहड़ी की खरीदारी को लेकर मंगलवार सुबह बाजारों में चहल-पहल कम रही, लेकिन दोपहर बाद एकाएक भीड़ बढ़ गई। शहर के मालरोड, मुरारी मार्केट और चौक-चौराहों पर देर शाम तक तिल-गुड़ की महक बिखरी रही। माल रोड पर कन्या स्कूल के समीप और मुरारी मार्केट में कारोबारियों ने सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाई। कई जगहों पर डीजे की धुनों पर युवा और बच्चे थिरकते नजर आए। होटलों में भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जहां देर रात तक डांस और डिनर का दौर चला।

महंगाई पर भारी पड़ा उत्साह
बाजार में मूंगफली और गजक के दाम तेज होने के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में मूंगफली 140 से 160 रुपये प्रति किलो, रेवड़ी 100 रुपये (200 ग्राम) से 140 रुपये (230 ग्राम),अलसी रेवड़ी 140 रुपये (250 ग्राम), तिल लड्डू 100 रुपये प्रति डिब्बा और गजक 50 से 100 रुपये प्रति पैकेट से बिका।
विज्ञापन


सुबाथू चौक पर व्यापारियों ने बांटी खुशियां
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर के सुबाथू चौक पर भी लोहड़ी की खासी धूम रही। यहां स्थानीय कारोबारियों ने शाम 6:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लोहड़ी जलाई। इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को रेवड़ी, गजक और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


डाइट सोलन में प्रशिक्षुओं ने शिक्षकों संग मनाया पर्व
सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में भी लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने परिसर में लोहड़ी मनाई। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

रामशहर में आज भी कायम है लोहड़ी मनाने की परम्परा लोहड़ी मागते बच्चे। संवाद

रामशहर में आज भी कायम है लोहड़ी मनाने की परम्परा लोहड़ी मागते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें