फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसान जनता मंडी में स्थानीय सब्जियों सजीं

विज्ञापन
सोनू, वाकनाघाट। किसान जनता मंडी, ग्राउंड रिपोर्ट।
विज्ञापन
पत्ता गोभी और प्लम की पहली आमद, ताजी उपज खरीदने उमड़े लोग
विज्ञापन

सुबह रही खरीदारों की भीड़, दोपहर की धूप ने घटाई रौनक
प्लम 100 और टमाटर 40 रुपये किलो तक बिके, लोगों ने जमकर की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुराने बस अड्डे सोलन के समीप रविवार को सजी किसान जनता मंडी में कई स्थानीय सब्जियां देखने को मिलीं। किसानों ने टमाटर, मूली जैसी सब्जियां लाईं। इस दौरान पत्ता गोभी की पहली खेप और स्थानीय प्लम भी किसान मंडी में लेकर आए।
किसानों ने बताया कि सुबह के समय लोगों ने अच्छी खरीदारी की। दोपहर की तेज धूप में इक्का-दुक्का लोग ही मंडी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि धूप के कारण टमाटर खराब हो रहे हैं और इन्हें बेचना मुश्किल हो रहा है। मंडी में आने वाले अधिकतर लोगों ने ताजी सब्जियां खरीदीं। कुछ किसान अपने घर में बनाई ताजा लस्सी लेकर भी मंडी पहुंचे।
विज्ञापन

यह रहे दाम
किसान जनता मंडी में प्लम 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। इसके अलावा बीन 80, भिंडी 30 से 40, प्याज 30 से 40, पत्ता गोभी 40, आलू 20 से 30, खीरा 30 से 40, लहसुन 100 से 120, तोरी 40, लौकी 30, कद्दू 20 से 30, मूली 40 और करेला 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका।
धूप से टमाटर हो रहा खराब
किसान जनता मंडी में स्थानीय टमाटर लेकर देवठी से पहुंचे किसान नारायण सिंह ने बताया कि तेज धूप के कारण टमाटरों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने खेतों में उगाए टमाटरों को यहां बेचने के लिए लाए हैं। कई टमाटर धूप के कारण खराब होने लगे हैं। मौसम का असर सब्जियों पर पड़ रहा है।
जल्द मिलेंगी कम दामों पर अच्छी सब्जियां
डांगरी से आए किसान सोहन लाल ने बताया कि वह हर रविवार को मंडी में सब्जियां लेकर आते हैं। लोग यहां कम दामों का लाभ उठाने के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय सब्जियां लोगों को अधिक पसंद आती हैं। उन्होंने बताया कि अभी कई सब्जियों का सीजन आने वाला है। उस समय लोगों को अच्छी और ताजी सब्जियां कम दामों पर मिलेंगी।
विज्ञापन

पत्ता गोभी की पहुंची पहली खेप
वाकनाघाट से आए किसान सोनू ने बताया कि वह अपने खेत में उगाई पत्ता गोभी की पहली खेप लेकर मंडी में पहुंचे हैं। पत्ता गोभी का आकार छोटा है, लेकिन लोगों को ताजी सब्जियां पसंद आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहां और भी कई स्थानीय सब्जियां देखने को मिलेंगी।

सोनू, वाकनाघाट। किसान जनता मंडी, ग्राउंड रिपोर्ट।

सोनू, वाकनाघाट। किसान जनता मंडी, ग्राउंड रिपोर्ट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें