फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सस्ती हुईं लोकल सब्जियां, मंडी में उमड़ी खरीदारों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर, बैंगन और पत्तागोभी 40 रुपये किलो तक बिके, 100 रुपये किलो आड़ू की भी रही अच्छी मांग
विज्ञापन

किसान बोले धूप से खराब हो रही सब्जियां, इसलिए रखे कम दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुराने बस अड्डे के समीप लगने वाली किसान जनता सब्जी मंडी में स्थानीय सब्जियों के दाम कम होने से उनकी मांग बढ़ गई है। रविवार को मंडी में स्थानीय टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च और पत्तागोभी की आवक रही। इन सब्जियों के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक रहने से लोगों ने जमकर खरीदारी की। मंडी में कुछ किसान खेतों से स्थानीय आड़ू भी लेकर पहुंचे। आड़ू 100 रुपये प्रति किलो तक बिके। बाजार में आड़ू के दाम 150 से 180 रुपये प्रति किलो होने के कारण लोगों ने मंडी से खरीदारी को प्राथमिकता दी। स्थानीय किसान नारायण सिंह ने बताया कि इस बार आड़ू का उत्पादन कम हुआ है। इसी वजह से इसके दाम 100 रुपये प्रति किलो रखने पड़े हैं। उन्होंने बताया कि टमाटर, पत्तागोभी और अन्य सब्जियों की बिक्री अच्छी हो रही है, लेकिन बैंगन की मांग कम है। मांग कम होने के कारण बैंगन के दाम 60 रुपये से घटाकर 30 रुपये प्रति किलो करने पड़े हैं। किसानों का कहना है कि तेज धूप के कारण सब्जियां जल्दी खराब हो रही हैं। ऐसे में उन्हें जल्द बेचने के लिए दाम कम करने पड़ रहे हैं। वहीं, स्थानीय बीन की मांग बाहरी राज्यों में बढ़ गई है। मंडी में आने वाली करीब 90 फीसदी बीन बाहरी राज्यों में भेजी जा रही है। इसके चलते शहर में बीन 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

ये रहे दाम
किसान जनता मंडी में प्याज और टमाटर 40-40 रुपये प्रति किलो तक बिके। इसके अलावा बीन 60 से 80 रुपये, भिंडी 30 से 40 रुपये, पत्तागोभी 40 रुपये, आलू 20 रुपये, खीरा 30 से 40 रुपये, लहसुन 100 से 120 रुपये, तोरी 40 रुपये, लौकी 30 रुपये, कद्दू 30 से 40 रुपये, मूली 40 रुपये और करेला 40 रुपये प्रति किलो तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें