पुलिस ने दो लोगों पर किया मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला थाने के तहत झाड़माजरी में एक खोखे से पुलिस अवैध शराब की 119 बोतलें बरामद की हैं। साई के कांसला गांव के प्रीतम चंद ने झाड़माजरी में एक खोखे में यह शराब छिपाई थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद प्रीतम चंद के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर बद्दी पुलिस ने संडोली में एक किराना की दुकान करने वाले यूपी के जिला संभल के रहने वाले मोनू कुमार के कब्जे से अवैध शराब की 12 बोतलें पकड़ी। मोनू कुमार दुकान की आड़ में शराब बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद मोनू के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी खजाना राम ने इसकी पुष्टि की है।