फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गिरि योजना से लिफ्टिंग प्रभावित, शहर में बिगड़ा सप्लाई का शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल पाइप फटने से बढ़ी दिक्कतें, अब चौथे दिन हो रही वार्डों में पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

नगर निगम का दावा जल्द तीसरे दिन ही मिल जाएगी शहर में सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन में पेयजल व्यवस्था का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली गिरि पेयजल योजना की राइजिंग पाइप लाइन फटने के कारण लिफ्टिंग का काम प्रभावित हुआ है। इसका सीधा असर शहर की जल आपूर्ति पर पड़ा है, जिससे अब लोगों को तीसरे के बजाय चौथे दिन पानी की सप्लाई मिल पा रही है। सोलन शहर को पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी दो विभागों के बीच बंटी है। नियम के मुताबिक, जलशक्ति विभाग गिरी योजना से पानी को लिफ्ट करके शहर के मुख्य भंडारण टैंकों तक पहुंचाता है। इसके बाद नगर निगम सोलन इन टैंकों से पानी लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में घरों तक सप्लाई सुनिश्चित करता है। पाइप लाइन फटने के कारण नगर निगम के टैंकों को समय पर नहीं भर पाया, जिससे निगम का वितरण शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया। इसमें सभी वार्डों को एक-एक अतिरिक्त दिन बाद पानी की सप्लाई पहुंच रही है। इसमें कई लोग पानी का इंतजार पहले वाले शेड्यूल के तहत कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें तीन दिन के बाद पानी की सप्लाई मिलेगी। उधर, नगर निगम सोलन की एसडीओ अल्पना ने कहा कि गिरि योजना के मुख्य पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण एक दिन पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पाई थी। इसी वजह से भंडारण टैंक खाली रहे और सप्लाई का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। हालांकि, मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन

नगर निगम की तैयारी और जनता को सलाह
नगर निगम ने दावा किया है कि जल आपूर्ति को जल्द ही सामान्य कर लिया जाएगा और लोगों को फिर से तीसरे दिन पानी मिलना शुरू हो जाएगा। तब तक शहर के वार्डों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे पानी की महत्ता को समझें और उपलब्ध पानी का बेहद सोच-समझकर प्रयोग करें। जब तक वितरण प्रणाली पटरी पर नहीं लौटती, तब तक पानी के दुरुपयोग से बचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें