संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में वार्षिक परीक्षा परिणाम, शिक्षा संवाद और पुस्तकालय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा और एसएमसी प्रधान दीपक गजपति की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले पुस्तकालय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल पुस्तकालय में रखी किताबों की जानकारी भी ली। इसके बाद प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम घोषित किया और सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने असफल छात्रों को भी प्रेरित किया और उन्हें अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान दीपक गजपति ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जबकि प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने अगले सत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आगे भी विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।