रामशहर (सोलन)। रामशहर पंचायत के धुहर गांव में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वीरवार रात एक बार फिर शिमला रोड पर ठेके के पास तेंदुआ दिखाई देने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सड़क से गुजर रहे कई वाहन चालकों ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदुआ पिछले कई महीनों से इसी क्षेत्र में बार-बार नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले भी इसने गांव में करीब 12 से 13 बकरियों का शिकार किया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए।