फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आठवीं कक्षा के बच्चे हिंदी पढ़ने और लिखने में कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की टीम ने किया जिले के छह स्कूलों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

15 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, दोबारा होगा स्कूलों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को लेकर शिक्षा विभाग की औचक निरीक्षण टीम को कई खामियां मिली हैं। स्थिति यह है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले कुछ विद्यार्थी हिंदी पढ़ने और लिखने में कमजोर पाए गए। वहीं, शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों की कापियों की जांच में भी लापरवाही सामने आई। कापियों में गलतियों को ठीक नहीं किया गया था, जिससे शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए हैं। टीम में डिप्टी डीओ राजकुमार पराशर भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमारी रीता गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के छह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यार्थियों की पढ़ने और लिखने की क्षमता को परखा। इसमें कई बच्चे अपेक्षित स्तर के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। निरीक्षण के बाद संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्कूलों को 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय के बाद विभागीय टीम दोबारा स्कूलों का निरीक्षण करेगी। यदि इसके बाद भी कमियां पाई जाती हैं तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें