फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर की गैलरी में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शूलिनी मंदिर के समीप रिहायशी इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। रात को एक घर की गैलरी में तेंदुआ घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुआ रात को काफी देर तक घर की गैलरी में घूमता रहा। सुबह जब फुटेज सामने आई, तो क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए के पहुंचने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में वन्यजीव की मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। डीएफओ सोलन प्रदीप चौहान ने बताया कि विभाग के पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी या किसी तरह की घटना सामने आती है, तो मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें