सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के दो खिलाड़ियों हर्ष और नमन का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय को पराजित कर नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। महाविद्यालय की प्राचार्य शिवानी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
-