फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रदेश की सब्जी मंडियों में गिरे नींबू के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिल रहे खरीदार 15 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा
विज्ञापन

कोविड काल में 100 रुपये से अधिक मिल रहे थे नींबू के दाम
संवा न्यूज एजेंसी
सोलन। कोविड के बीच जहां नींबू के दाम ने शतक लगाया था। वहीं दो वर्ष बाद नींबू के दाम 25 रुपये भी पार नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि सीजन शुरूआत में कुछ समय के लिए नींबू 40 से 45 रुपये प्रति किलो तक भी बिका है। जैसे ही सीजन चरम तक पहुंचा तो दाम धड़ाम हो गए हैं। जिस कारण नींबू की खेती से जुड़े जिला सोलन, शिमला सहित सिरमौर के सैकड़ों किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड काल से नींबू की अधिक मांग थी। जिससे किसानों को इसके अच्छे दाम मिले थे, और अब दो वर्ष नींबू के खरीदार भी नहीं मिल रहे है। बाहरी राज्यों सहित प्रदेश से नींबू आना शुरू हो गया है। शिमला, सोलन के अश्वनी खड्ड, कंडाघाट, सोलन, वाकनाघाट, जौणाजी सहित सिरमौर जिले में नींबू की अधिक पैदावार होती है। इस बार भाव में आई भारी गिरावट के चलते स्थानीय ग्रामीण काफी परेशान हैं। उधर, सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों सहित प्रदेश में नींबू की बंपर पैदावार के चलते रेट में गिरावट आई है। वहीं इसके खरीदार बहुत कम हैं। एक दो सप्ताह बाद दाम बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें