फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एंटी-रैबीज जागरूकता पर व्याख्यान, बताई सावधानियां

Thu, 27 Aug 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ कालेज में एंटी रैबीज जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए कालेज के  एनएसएस के स्वयं सेवी
विज्ञापन
नालागढ़ कॉलेज में डॉ. अनुज कुमार ने दी बचाव की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में एनएसएस और स्ट्रे डॉग प्रवेंशन सेल के तत्वावधान में एंटी-रेबीज एवं रैबीज से बचाव के संबंध में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनुज कुमार सहानी ने विद्यार्थियों रेबीज रोग, इसके संक्रमण, कुत्तों के काटने अथवा खरोंचने के बाद बरती जाने वाली सावधानियों तथा एंटी- रैबीज टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।
डॉ. अनुज कुमार सहानी ने बताया कि कुत्तों के काटने के बाद घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आवारा एवं पालतू कुत्तों के साथ सुरक्षित व्यवहार करने और कुत्ते के काटने की स्थिति में लापरवाही न बरतने के लिए जागरूक किया। भारत के राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम में भी कुत्तों के काटने के बाद प्राथमिक उपचार और समय पर पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रैबीज से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस और स्ट्रे डॉग प्रवेंशन सेल की ओर से डॉ. अनुज कुमार सहानी का व्याख्यान एवं बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया गया। और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीपिका रानी ने डॉ. अनुज कुमार सहानी का आभार जताया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया, डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. सुनील कुमार शर्मा, डॉ. दीपिका जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें