पुलिस की पाठशाला.....................
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ व उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला परवाणू में पुलिस पाठशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ व उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला परवाणू में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पुलिस उप अधीक्षक अनिल शर्मा ने को बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि आज आप घर जाकर इंस्टाग्राम पर नशे के खिलाफ रील बनाकर लोगों को जागरूक करेंगे। घर की चाबी जब आप अनजान लोगों को नहीं दे सकते तो सोशल मीडिया पर अपनी जानकारी साझा क्यों करते हैं। मोबाइल पर आने वाले हर लिंक को क्लिक ना करें। आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इंटरनेट अच्छा या बुरा आप पर निर्भर करता है। स्कूली बच्चों को नशे के बारे में पता ही नहीं होना चाहिए। जीवन को आगे बढ़ाने वाले चारों वाक्य जिनमें मेहनत, अनुशासन, अच्छा काम और ईमानदारी को सोशल मीडिया व नशा करने वाले चलने ही नहीं देते। नशा करने वाले व सोशल मीडिया जैसे आदी लोगों को यह चार वाक्य दूर रखते हैं। नशा सिर्फ एक बार करने से आप आदी बन जाते हैं। नशे का अगर केस चल रहा है और आप नशा छोड़ने के लिए नशा निवारण केंद्र में भर्ती होते हैं तो नशे का केस खत्म हो सकता है। कार्यक्रम में पुलिस प्रभारी परवाणू प्रताप सिंह चौहान और प्रधानाचार्य कविता शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ और स्कूल स्टाफ में अनिल शर्मा, लेखराज और पूनम एनएसएस प्रभारी, ममता और कंचन रोड सेफ्टी क्लब मौजूद रहे।
इनसेट
नशे के खिलाफ किया जागरूक
जब घर की चाबी किसी को नहीं दे सकते तो सोशल मीडिया पर जानकारी क्यों साझा
इंटरनेट अच्छा या बुरा यह आप पर करता है निर्भर करता है।
साइबर क्राइम में मोबाइल सबसे बड़ा खतरा
इनसेट
बच्चों के सवाल, डीएसपी के जवाब
सवाल-11वीं कक्षा की दीपांजलि ने कहा कि लोग एक-दूसरे को नशे के बारे में देखकर सीखते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
जवाब-इसकी सूचना टोल फ्री नंबर-112 पर दे सकते हैं। उसकी जांच के बाद अगर दोषी पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई होगी।
सवाल- 12वीं के छात्र आकर्षित ने पूछा कि नशे व साइबर क्राइम क्यों नहीं रुकता।
जवाब-साइबर क्राइम के लिए वह लोग जिम्मेदार होते हैं जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्टें साझा करते हैं। नशे को लेकर पुलिस टीम बनाकर नशा कारोबारी के खिलाफ 24 घंटे काम कर रही है।
सवाल-10वीं कक्षा की सोनाक्षी ने पूछा नशे के लिए लोग पूरे समाज को गंदा करते हैं देश के नागरिक को इसके खिलाफ अगर ने कहा कि साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें।
जवाब-आप इसमें भागीदारी निभा सकते हैं। साइबर क्राइम की शिकायत 1930 पर कॉल करके करें।
सवाल-12वीं के आदित्य ने पुलिस नशे के लोगों तक कैसे पहुंचती है।
जवाब-नशा के अपराधिक लोगों तक गुप्त सूचना के आधार से पुलिस को जैसे ही सूचना मिलती है। तुरंत उनके खिलाफ कार्रवाई लेती है।
सवाल-11वीं कक्षा की याशिका ने पूछा प्रदेश नशा मुक्त कब होगा।
जवाब-नशे से प्रदेश को मुक्त करने का काम लगातार चल रहा है। नशे के कारोबारी अपनी जेबें भरने के लिए राज्य के बाहर से नशा लाकर प्रदेश को खराब कर रहे हैं। सरकार ने भी इनसे निपटने के लिए जाल बिछा लिया है।