फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वकालत के विद्यार्थियों ने देखी अदालत की कार्यवाही

विज्ञापन
नालागढ़ के अवस्थी कालेज आफ ला के विद्यार्थी न्यायधीश व अधिवक्ताओं के साथ- स्रोत- कालेज।
विज्ञापन
अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थी न्यायालय परिसर पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ नालागढ़ के छात्र-छात्राओं ने न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालतों में चल रही कार्यवाही को देखा और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी ली।
विद्यार्थियों ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय ठाकुर की अदालत में चल रही कार्यवाही का अवलोकन किया। इस अवसर पर नालागढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मुनिश दिदवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने लोक अदालतों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता ने कहा कि अदालत की प्रक्रिया को समझना विधि के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे छात्रों का व्यक्तित्व एक बेहतर अधिवक्ता के रूप में विकसित होता है। इस कोर्ट विजिट के दौरान छात्र-छात्राओं ने न्यायिक प्रक्रियाओं की कई महत्वपूर्ण बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि भविष्य में कानून के विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण और इंटर्नशिप की व्यवस्था भी कॉलेज की ओर से सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें