टीवीएस भ्रमण के दौरान समूह चित्र में अवस्थी लॉ कॉलेज के छात्र प्रधानाचार्य के साथ। स्त्रोत: स्
नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के विधि विभाग के छात्रों और संकाय सदस्यों ने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के तहत टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड नालागढ़ का औद्योगिक भ्रमण किया। यह भ्रमण छात्रों को औद्योगिक जगत की कार्यप्रणाली और विधिक पहलुओं को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों को टीवीएस-एचपी प्लांट की संरचना, उत्पादन इकाई, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया और कार्यस्थल पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को कर्मचारियों के लिए लागू विभिन्न कल्याणकारी एवं विधिक प्रावधानों से भी परिचित कराया गया। इसमें कार्यस्थल सुरक्षा अधिनियम, श्रम कल्याण योजनाएं और कर्मचारी अधिकारों से संबंधित नियम शामिल थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण में कुल 45 छात्र और संकाय सदस्य शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने इस शैक्षणिक अवसर के लिए टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त किया।