पट्टा बाडियां क्षेत्र में लगे मेले के दौरान वाहन में आती संगत। संवाद
स्थानीय लोग लगाते हैं दूर से आई संगत के लिए लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बाड़ियां पंचायत के तहत आने वाले जोहड़जी में इन दिनों मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु मेले में जोहड़जी साहिब के दर्शनार्थ के लिए पहुंच रहे हैं।
मेले के मौके पर पट्टा पुल के समीप स्थानीय लोगों के सहयोग से वहां से इस मेले को जाने और आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सेवा स्वरूप एवं सुविधा के लिए 6 अप्रैल से प्रतिदिन विशाल लंगर चल रहा हैं। लंगर समिति सदस्य गीता राम, पम्मी, अनिल गुप्ता, अक्षय, प्रदीप, गोविंद, अनिल, संतराम, अशोक, राकेश, नरेश, कमलेश ने बताया कि यह स्थानीय लोगों की ओर से चौथा लंगर है। हर तीसरे वर्ष जोहड़जी साहिब के मेले का आयोजन होता है, तो पट्टा महलोग मे इस प्रकार के लंगर का आयोजन श्रद्धालुओं की सेवा के लिए होता है।
पट्टा बाडियां क्षेत्र में लगे मेले के दौरान वाहन में आती संगत। संवाद