मंडी के थुनाग में त्रासदी पीड़ितों को मिलेगी राहत सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग भारती हिमाचल इकाई ने मंडी में हुई त्रासदी से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री का ट्रक रवाना किया है। राहत सामग्री में 175 तिरपाल, 275 कंबल और राशन किटें शामिल हैं।
सेवा भारती मंडी केंद्र से भेजी राहत सामग्री जरूरतमंदों तक निशुल्क पहुंचाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने बताया कि थुनाग क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वहां के लोगों की प्राथमिक जरूरतों को ध्यान में रखकर सामग्री भेजी है। उन्होंने कहा कि जब‑जब केंद्र या राज्य में आपदा आई है, लघु उद्योग भारती एक चट्टान की तरह खड़ी रही है। कोरोना के दौरान भी भरपूर सहयोग दिया था।
इस मौके पर महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव विक्रम बिंदल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।