फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लगन बंसल को स्वस्थ शिशु और भावना को स्वस्थ माता का पुरस्कार

Thu, 21 Dec 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्लोग गांव में स्वस्थ माता स्वस्थ बच्चा कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। स्वास्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के तहत गांव कश्लोग में स्वस्थ माता स्वस्थ बच्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव कश्लोग में महिला व बाल विकास विभाग बाल विकास परियोजना वृत्त चंडी व पंचायत कश्लोग के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम में सुनीता देवी, सावित्री बंसल, सावित्री देवी और बिमला देवी ने समुदाय को जागरूक करके महिलाओं का रक्तचाप, वजन, ऊंचाई की जांच की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना समंवयक ने बताया कि आज के शिविर में महिलाओं और बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। सावित्री देवी ने पोषण की महत्ता पर जानकारी साझा की। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा। अंत में पंचायत प्रधान कश्लोग बिमला देवी ने लगन बंसल को स्वस्थ शिशु व भावना देवी को स्वस्थ माता के पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें