धर्मपुर(सोलन)। कसौली के कोटबेजा में ओझी क्षेत्र की एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने महिला के पति पर तंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोटबेजा पंचायत की उपरली ओझी निवासी ममता पत्नी सुखदेव ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। परिजनों ने अपने दामाद पर बेटी से मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।