फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 56 महिलाओं का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के चक्का स्थित स्लम क्षेत्र में बुधवार को ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से आईआरजी एनजीओ ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में कुल 56 गर्भवती एवं धात्री माताओं ने भाग लिया और सभी का आयरन व कैल्शियम टेबलेट वितरित किए गए। शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान डॉ. अंजली गोयल ने महिलाओं को गर्भावस्था व प्रसव उपरांत देखभाल, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा, पिंकी वर्मा, ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें