फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर उचित जल निकासी प्रबंध नहीं, घरों में घुस रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। जिला भर में हुई बारिश ने कालका-शिमला एनएच-5 पर फोरलेन निर्माता कंपनी की पोल खोल दी है। सड़क पर सही ढंग से जल निकासी न होनेसे बनाई गई डक्ट के बजाय बारिश का पानी या तो सड़क किनारे एकत्र हो रहा है या डंगों से गिर रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते सड़क किनारे बने घरों में पानी घुसने का खतरा भी पैदा हो गया है। वीरवार को हुई बारिश के बाद सोलन से धर्मपुर के बीच कई जगहों पर सड़क पर तालाब बने रहे। धर्मपुर मुख्य बाजार में पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़क पर एकत्र हुआ पानी डंगों से बहता रहा।
जानकारी के अनुसार वीरवार को जिला भर में सुबह करीब 11 बजे से मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। भारी बारिश होने के कारण परवाणू से सोलन तक पहले चरण में कई जगह बारिश का पानी सड़क पर ही इकट्ठा हो गया। सड़क पर तालाब बनने से लोगों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

सड़क पर अधिक समस्या धर्मपुर में देखने को मिली जहां सड़क के बीचोंबीच पानी एकत्र हो गया। ऐसे में धर्मपुर चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ये थे कि एकत्र पानी डक्ट में जाने के बजाय डंगों से बहता रहा। इससे कई घरों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि इस समस्या के बारे में लोगों ने कई बार फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को बताया है लेकिन कंपनी ने तक मौका नहीं देखा है।
यहां भी यही हाल
कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर भी कई जगह बारिश के बाद तालाब बन रहे हैं। कई दिन यहां पर पानी खड़ा रहता है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से सोलन तक फोरलेन का कार्य प्रथम चरण में लगभग 90 फीसदी पूरा हो गया है लेकिन लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। कभी पहाड़ों से मलबा गिर रहा है तो कभी जल निकासी न होने से पानी सड़क पर ही इकट्ठा हो जाता है। इससे पहले भी बारिश में फोरलेन कार्य के चलते लोगों के घरों में पानी और मलबा आया है और लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा है।
मिट्टी हटाने का काम कर रहीं कंपनी की टीमें
जीआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर ने बताया कि तेज बारिश से पानी के साथ अधिक मिट्टी आई है और ब्लॉकेज हुई हैं। मिट्टी हटाने के लिए कंपनी की टीमें लगी हुई हैं। अगर किसी जगह पानी काफी दिन सड़क पर खड़ा रहता है तो मौके का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें