फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ऋषि अपार्टमेंट बद्दी में सुविधाओं का अभाव, लोगों ने बनाया आंदोलन करने का मन

विज्ञापन
बद्दी के ऋषिअपार्टमेंट प्लेट एसोसिसएशन की बैठक में भाग लेते हुए धारक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। ऋषि अपार्टमेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन बद्दी की बैठक में बिल्डर की ओर से फ्लैटधारकों को सुविधाएं मुहैया न करवाने पर चिंता जताई। बैठक में सभी फ्लैटधारकों से एकजुट होकर बिल्डर के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि ऋषि अपार्टमेंट में 350 फ्लैट हैं। फ्लैटधारकों का आरोप है कि उन्हें स्विमिंग पुल, गार्डन व पार्क समेत अन्य सुविधाओं को बताकर फ्लैट बेचे, लेकिन वास्तव में यहां पर लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा रहा है। हालात यह है कि सीसीटीवी कैमरे की कोई व्यवस्था नहीं है। चारे दिनदहाड़े चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। पूरे अपार्टमेंट में गंदगी फैली हुई है। एक माह तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि कई बार बिल्डर को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से आरडब्ल्यूए के पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इस प्रक्रिया के तहत, पंजीकृत एसोसिएशन का हिस्सा बनने वाले प्रत्येक फ्लैटधारकों को जागरूक किया गया। एसोसिएशन ने सभी फ्लैटधारकों से अनुरोध किया कि एसोसिएशन में शामिल हों और बिल्डर के खिलाफ अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास में अपना समर्थन दें। बैठक में के एन श्रीवास्तव, विद्याधर तिवारी के अलावा सतीश ढुंडवा, भगवान झा, प्रवीण शर्मा, प्रदीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें